November 19, 2025 12:37 am

सरदार पटेल ने भारत की एकता एवं संप्रभुता की रक्षा की– डॉक्टर पिंकी सिंह 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी )डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 भी जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत भारत रत्न से सम्मानित प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं उप प्राचार्य डॉक्टर धीरज दीक्षित एवं गुलाब राय शर्मा ने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता एवं संप्रभुता की रक्षा की एवं छोटी-छोटी रियायतो को भारत में मिलाकर देश को एकीकृत करने का काम किया बाद में प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह, उप प्राचार्य डॉक्टर धीरज दीक्षित, डॉक्टर लल्लू यादव, राम राजपूत,  यादवेंद्र सिंह, प्रीति अडजरिया, पूजा सोनी,  जय प्रताप सिंह, गुलाब राय शर्मा, रामलला यादव, दीपक यादव, अरविंद नामदेव, बृजेंद्र कुमार प्रजापति आदि एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही संचालन गुलाबराय शर्मा ने किया।

 

रिपोर्ट– आशुतोष गोस्वामी