
गुरसराय (झांसी) डॉ राम मनोहर लोहिया महिला पीजी महाविद्यालय गुरसराय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अंतर्गत एक जागरूकता रैली महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने दोनों इकाइयों के स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर कैंप स्थल प्राथमिक विद्यालय ग्राम मडोरी से रवाना की। स्वयंसेवकों के द्वारा राहगीरों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए एवं दोपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट लगाने स्टंटिग न करने ओवर स्पीडिंग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने साथ ही चार पहिया वाहनों को रोककर सीट बेल्ट पहनने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की इस जागरूकता रैली का मार्गदर्शन एवं निर्देशन इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आराधना यादव एवं इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धीरज दीक्षित ने संयुक्त रूप से की। रैली का संचालन शारदा सिंह चौहान, अजय गौर एवं जय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर स्वयंसेवक्ताओं के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।





