June 24, 2025 9:13 am

राम नवमी पर अनुष्ठानों की होगी पूर्णाहुति विश्व शांति हेतु किए अनुष्ठान – सतीश चौरसिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय में अखिल विश्व गायत्री गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में नवदुर्गा के पावन पर्व पर गायत्री परिवार द्वारा 24, हज़ार गायत्री महामंत्र के अनुष्ठान किए जा रहे हैं जिसकी पूर्णाहुति रामनवमी पर महायज्ञ के माध्यम से भक्तिपूर्वक की जाएगी यह जानकारी गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट ने दी उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा विश्व शांति हेतु 24, हज़ार गायत्री महामंत्र के अनुष्ठान गायत्री परिवार के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं जिसकी पूर्णाहुति रामनवमी पर की जाएगी उन्होंने आगे कहा जो भी व्यक्ति नवदुर्गा के अवसर पर 24, हज़ार गायत्री मंत्र का जाप करता है वह व्यक्ति महान बनता चला जाता है तथा उसे गायत्री माता एवं ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है वही व्यक्ति देश और समाज के लिए कार्य करता है आगे कहा गायत्री मंत्र महामंत्र है इसके जाप करने से व्यक्ति के अंदर तेजस्वता और समृद्धि आती है तथा बुराइयों से दूर होता चला जाता है इसलिए हम सभी ख़ूब गायत्री महान मंत्र का जाप करना चाहिए अनुष्ठान करने वालो में रमेश चन्द्र सोनी, रज्जू विलैया, चंद्रभान साहू, शंकरलाल नामदेव, अलख प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीनारायण पटवा, हरी ओम अग्रवाल, लाल जी खरे, प्रमोद वर्मा, राम कुमार कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, सुभद्रा विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल, किशोरी विश्वकर्मा सहित तमाम गायत्री परिजन लगे हुए हैं।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी