October 28, 2026 4:49 pm

पीडब्लूडी सड़क किनारे लगी झाड़ियां कांवड़ यात्रियों के लिए बनी मुसीबत अगर पीडब्लूडी,प्रशासन ने जल्द नहीं कराई सफाई तो हो सकता है,बड़ा हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)। पीडब्लूडी की सड़क किनारे लगी झाड़ियां बरसात के इस मौसम में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विभाग की यह लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है। गुरसरांय-एरच रोड़ मार्ग,गुरसरांय-कोटरा मार्ग, गुरसरांय-खिरिया घाट मार्ग, गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग, गुरसरांय-गरौठा मार्ग पर झाड़ इतने बढ़ गए हैं कि उससे निकलने वाले मवेशी वाहन चालकों को दिखते ही नहीं। रात के समय छोटे-छोटे हादसों का कारण बन रहें है। वही कावड यात्रा को लेकर शासन द्वारा सड़क किनारे झाड़ियां को कटवाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसके बाद भी झाड़ियों को नहीं कटवाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि बड़े बड़े झाड़ होने के कारण आगे के रोड को देखना काफी मुश्किल हो जाता है, जिससे सामने से आने वाली गाड़ी को देखने में दो पहिया चालकों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि कई बार झाड़ियों से कुत्ते आदि गाड़ी के सामने आ जाते है, जिससे हादसे हो जाते हैं। इसलिए पीडब्ल्यूडी विभाग मार्गो के किनारों पर लगी झाड़ियों को साफ करवायें।

कांबड़़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए निर्देशों का नहीं हो रहा पालन

कावड़ियों द्वारा पैदल यात्रा जिन सड़कों से की जा रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सड़क किनारे मीट,मछली आदि की दुकान प्रतिबंधित रहेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है तो दूसरी ओर खाने-पीने मिठाई आदि ढाबा,रेस्टोरेंटों पर रेट लिस्ट से लेकर दुकानदार का नाम और फ्रूड विभाग का लाइसेंस लगा होना चाहिए लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है इससे लग रहा है संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी पालन नहीं कर रहा है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है