October 24, 2026 10:23 pm

प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालय खेर इंटर कॉलेज के संस्थापक शिक्षा की ज्योति जलाने वाले कर्मयोगी गरौठा क्षेत्र के प्रथम विधायक पं राम सहाय शर्मा की 120 वी जयंती विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय।प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालय खेर इंटर कॉलेज के संस्थापक शिक्षा की ज्योति जलाने वाले कर्मयोगी गरौठा क्षेत्र के प्रथम विधायक पं राम सहाय शर्मा की 120 वी जयंती विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई।

प्रातःकाल की बेला में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अध्यक्ष देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ,ब्रजकिशोर व्यास ,सतीश चौरसिया,सुशील स्वामी, प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ,राकेश खरे ,नरेंद्र सिंघई,ब्रजेन्द्र शर्मा आदि द्वारा पंडित जी की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।आचार्य राम प्रकाश पचौरी द्वारा पूजन कराया गया।

इसके बाद राम प्रकाश निरंजन,नारायणदास कुचवार, कमलापत उपाध्याय ,देवेंद्र घोष द्वारा संगीत मय पाठ किया गया।

संगीतमय पाठ में कैलाश प्रकाश गुप्ता, ओ पी शर्मा,के के तिवारी, हनी नामदेव,गंगा प्रसाद श्रृंगीऋषि, रानू तिवारी,आदि ने सस्वर पाठ किया।अध्यक्षता चकाडोरी महंत राकेश दास जी महाराज ने की।

इसके बाद पुरातन छात्र सम्मेलन का शुभारंभ हुआ,जिसमे विद्यालय के बड़े बड़े पदों पर अधिकारी रहे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।

प्रथम सत्र में एम एल सी प्रतिनिधि आर पी निरंजन,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल,एवं पूर्व विधायक ब्रजेन्द्र कुमार व्यास ,पूर्व आई ए एस डॉ विजय निरंजन ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि यह विद्यालय तपोभूमि है इसके उत्थान के लिए जो भी आप सहायता चाहेंगे हम सभी देंगे।

समापन सत्र के अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत,प्रदेश शिक्षक नेता कृष्णचन्द्र अरजरिया, सुरेश कुमार अरजरिया,डी आई ओ एस श्रीमती रति वर्मा,पुष्पेन्द्र पटेल भड़ोकर रहे।

श्री कुशवाहा ने कहा कि वह कई देशों की यात्रा कर चुके लेकिन पंडित राम सहाय शर्मा जैसा महापुरुष उन्हें देखने को नही मिला।उन्होंने कहा कि वह साक्षात ईश्वर स्वरूप थे,जिनका विद्यालय आज पूरे देश मे गौरवान्वित हो रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने हमेशा गुणवत्ता को सराहा है।सभी अध्यापक अपना पूर्ण कार्यों का निर्वहन करें,यही सभी से अपेक्षा है।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी एवं वर्षा विश्वकर्मा ने किया।संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह पटेल ने किया।

कार्यक्रम में संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में छात्राओं ने बुन्देली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

बुन्देली गायिका शिवानी यादव की बुन्देली प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की गई।

थानाध्यक्ष अमीराम सिंह,रानू तिवारी ने भजन प्रस्तुत किये।

नाल पर देवेंद्र घोष, ऑर्गन पर बृजेश कुमार,ढोलक पर हनी नामदेव,तबले पर अंकुल पटेल ने संगत की।

इस मौके पर उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार भार्गव, चिकित्साधिकारी डॉ विजय निरंजन,पी सी सी सदस्य रमेश मौर्य,मेजर अखिलेश पिपरैया, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले,पी एन दुवे,प्रकाश चंद्र जैन,गुलाब चंद्र जैन,सूरज माते, सत्यप्रकाश द्विवेदी, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,राम नारायण पस्तोर, प्रदीप कोठारी,सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,दाऊ पालीवाल,राम बाबू शर्मा,भगवत नारायण नगरिया,इंद्रभूषण द्विवेदी, धर्मेन्द्र दीक्षित,रविन्द्र स्वामी,जयप्रकाश बरसै या,सुरेश कुचवार,हरनारायण बिलैया,प्रधान नागर, अनुज कुमार द्विवेदी, प्रवक्ता,विवेक मुदगल, बशीर खान,संतोष शाक्य, भूपेंद्र पंथी,जे पी वर्मा,गोपाल अग्निहोत्री,राजेन्द्र प्रसाद,जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र वर्मा,राजेश चंद्र,विनोद कुमार,सुधीर पाठक,हरिश्चंद्र नायक,शिवम गिरी,कुलदीप कोदबलकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है