October 28, 2026 8:45 pm

सर्वेश्वर मंदिर पर भजन संध्या के साथ हुआ प्रसाद वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। 19 जून गुरुवार को नगर के प्राचीन मंदिर सर्वेश्वर महादेव थाना मंदिर गुरसरांय पर युवा समाजसेवी एवं राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंडित करुणेंद्र व्यास उर्फ तनु महाराज ने श्री शंकर भगवान व श्री हनुमान जी महाराज की श्रद्धालुओं के साथ आरती की और लगातार निर्जला एकादशी से चल रहा प्रसाद वितरण के क्रम में गर्मी को देखते हुए शरबत का विशाल प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान संगीतमय शंकर भगवान के भजनों को भी भजन पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया जो आज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में राहुल गौतम, कार्तिक पाठक, अमित कुमार, संजय कुमार, हेमंत अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, गिर्राज सोनी, तनुज ठाकुर, राधे ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी