



प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गुरसराॅय द्वारा पांच दिवसीय दिव्य दर्शन मेला का दूसरे दिन का शुभारंभ शिव भोलेनाथ एवं चैतन्य देवियों की महाआरती से प्रारंभ हुआ। बहनो द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आत्म स्मृति तिलक बैच लगाकर स्वागत,साथ ही राजयोगिनी बी के चित्रा दीदी, बी के कविता दीदी, बी के उमा दीदी, एवं सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। राजयोगिनी बी के कविता दीदी ने अपने संबोधन में कहा स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा। परमात्मा शिव इस धरा प़र आकर मनुष्य आत्माओं को देव तुल्य बनाने का कार्य कर रहे हैं। राजयोगिनी उमा दीदी केंद्र प्रभारी बरूआसागर द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा देवियों की झांकी हमें दूसरे को न देख स्वयं में झाँकना सिखाती है।
इस कार्यक्रम में सतीश चन्द्र चौरसिया, धर्मेंद्र यादव, श्री राम सेवा समिति मोहन लाल अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रजापति विधान सभा अध्यक्ष गरौठा, सुरेंद्र अग्रवाल पार्षद जी, राजेन्द्र बिलैया स्वतंत्रता सेनानी(बिलैया ऑटो सर्विस), सभी ने अपनी शुभकामनाएं दी। बी के चित्रा दीदी केंद्र प्रभारी मऊरानीपुर ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा नशा नाश का द्वार है, अतः किसी चीज के अधीन न हो, स्व उन्नति पर ध्यान दे। उन्होंने बताया यहाँ प्रतिदिन अनेकानेक कार्यक्रम होंगे। यह प्रोग्राम 21 मार्च तक चलेगा। सभी नगर वासियों के उमंग उत्साह को देख उनकी प्रशंसा की। बाल कलाकारों द्वारा हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति। बी के रचना दीदी द्वारा किया गया कुशल संचालन साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कन्याओं को कन्या भोजन भी कराया गया। इस कार्यक्रम में, बी के रचना दीदी कटेरा केंद्र प्रभारी, बी के पूजा दीदी टहरौली केंद्र प्रभारी, बी के कल्याणी दीदी, बी के दीक्षा दीदी, बी के रेखा दीदी, बी के मोहिनी दीदी, बी के प्रिंसी दीदी, बी के विद्या दीदी, बी के अंकिता दीदी, प्रदीप कोठारी, अशोक मिश्रा, आत्माराम फौजी, रामनारायण पस्तोर, ओम प्रकाश बिलैया, पंडित श्री नारायण दास कुशवाहा बी के पाठशाला गरौठा के भाई बहने उपस्थित रहे। साथ ही नगर के अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिक, नगरवासी इस कार्यक्रम मे सम्मिलित रहे।