January 23, 2026 10:37 pm

गुरसरांय मुख्य बाजार में पुलिस ने किया पैदल गश्त असमाजिक तत्वों पर रही निगाहें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। 24 दिसम्बर बुधवार को गुरसरांय पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देख रेख में मुख्य बाजार और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में तथा सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस की निगाहें असमाजिक तत्वों से लेकर,ठगी करने बालों साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर रही। पुलिस गश्त में प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसरांय अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,कास्टेबल राहुल कुमार,कास्टेबल आशीष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी