March 15, 2026 4:37 pm

सर्व के सद्गति दाता, परम सद्गुरु परमपिता परमात्मा शिव- बी के कविता दीदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गुरसराॅय द्वारा गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम गुरु पूर्णिमा का महत्त्व बताते हुए बी.के. कविता दीदी ने कहा परम सद्गुरु समस्त गुरुओं के गुरु परमात्मा शिव है। जो जग के हर एक जीवात्मा के पिता, शिक्षक एवं सर्व के सद्गति दाता है। उनसे स्वयं को जोड़कर किया गया हर कर्म हमें सुख देता है। इसी के यादगार में आज के दिन ईश्वर के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करते है। आज का दिन पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भी कई महान विभूतियों के ज्ञान प्राप्ति का दिन रहा। साथ ही लेखपाल, कानिगो के पद से सेवानिवृत्त होने पर तेजसिंह पटेल भाई जी का भी बी के कविता दीदी एवं बी के कल्याणी दीदी द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अनेक संख्या मे भाई, बहने सम्मिलित रहे। सभी भाई बहनो द्वारा दीदी का भी एक मार्गदर्शक के रूप मे पुष्पगुच्छ देकर, माला पहनाकर सम्मान किया गया। अंत मे सभी को ईश्वरीय स्मृति तिलक एवं प्रसाद वितरित किया गया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी