January 23, 2026 11:37 pm

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम में प्रवक्ताओं एवं छात्राओं को दिलाई शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय । डॉ० राममनोहर लोहिया पी0जी0 महिला महाविद्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यकम के अन्तर्गत एक साथ पांच संकल्प सामूहिक रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह द्वारा सभी को शपथ दिलाई गयी। शपथ में कहा कि हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएगें जिसमें कोई भेद-भाव नही होगा हम सभी समान भाव से सीखने और सिखाने के पद पर अग्रसर रहेंगें। महाविद्यालय को स्वच्छ अनुशासित रखेंगे इस प्रकार एक साथ पांच संकल्प कराए गये। शपथ दिलाई जाने के बाद प्राचार्य डॉ० पिंकी सिंह ने कहा कि छात्राएं नियमित महाविद्यालय में आकर पठन-पाठन करें। उन्होंने छात्राओं से अनुरोध किया कि महाविद्यालय में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए, अगर इससे कम उपस्थिति रहती है तो परीक्षा में बैठने से ‘वंचित किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ० धीरज दीक्षित ने विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम का संचालन गुलाबराय शर्मा ने किया।

 

विद्यालय के डायरेक्टर मेजर अखिलेश पिपरैया, डॉ० अजय गौर, डॉ० वीरेन्द्र सिंह, लल्लू यादव, आरपी निरंजन, शारदा सिंह चौहान, नीलेश यादव, राम राजपूत, यादवेन्द्र सिंह, प्रीति अडजरिया, पूजा सोनी, रामलला यादव, दीपक यादव, अरविन्द्र नामदेव सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी