
एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गुरसरांय(झाँसी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौजन्य से बुधवार को टोड़ी फतेहपुर मैदान में एक दिवसीय बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस दौरान आये हुए अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल और खिलाड़ियों को एक उचित प्लेटफार्म मिल रहा है और यहां की छिपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि खेल के क्षेत्र के खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करें। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। अंत में विजयी टीम को नई पहल की शुरुआत करते हुए अतिथियों ने पेड़ पौधे वितरित किये। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।





