January 23, 2026 10:28 pm

23 दिसंबर मंगलवार को सूर्य भगवान के दर्शन से ठंड से बचने को हुआ मंगल ही मंगल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। लगातार चार दिनों से भीषण ठंड झेल रही जनता को प्रशासन द्वारा तो कोई राहत व बचाव के लिए काम नहीं किया गया लेकिन 23 दिसंबर मंगलवार को ऊपर वाले ने सुबह 9:00 बजे से ही सूर्य भगवान ने दर्शन देकर पूरे दिन धूप खिली रही और आम जनता ने बहुत बड़ी राहत की सांस ली देर शाम 6:00 बजे से ठंड अपनी गति पकड़ती दिखी आम लोगों से लेकर बुजुर्ग आम लोग चर्चा करते दिखे की प्रभु की लीला अपरंपार है जापर कृपाराम की होय तापर कृपा करें सब कोय और मंगलवार को भगवान ने ठंड से बचाने के लिए सूर्य भगवान के दर्शन देकर ठंडी से बचने के लिए आमजन से लेकर जानवर,पशु पक्षियों के लिए मंगल ही मंगल कर दिया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी