March 4, 2026 9:10 am

विश्वविख्यात राम कथा के सरस वक्ता स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर संगीत सम्मेलन में गूंजे राग रागनियों के स्वर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्वविख्यात राम कथा के सरस वक्ता स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर संगीत सम्मेलन में गूंजे राग रागनियों के स्वर

श्री राम कथा के विश्व विख्यात वक्ता साकेत वासी स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज की पुण्य तिथि पर उनकी समाधि स्थल अमर शांति आश्रम ग्राम पचोखरा जालौन में संगीत सम्मेलन की प्रस्तुतियों में श्रोता देर रात तक भाव विभोर होते रहे।

कार्यक्रम में गुरसरांय से पधारे विख्यात सितार वादक पं सरजू शरण पाठक, शास्त्रीय गायक एवं राष्ट्रीय भागवताचार्य पं ब्रजेश त्रिपाठी, वृंदावन से भागवताचार्य धन्वंतरि दास जी, बुन्देली गायक दिनेश सोनी सकरार, राम कुमार रिछारिया उरदौरा, पीयूष शर्मा आदि ने गायन वादन की सुंदर प्रस्तुति दी।

इस दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, महंत गुरु प्रसाद शर्मा, भक्ति प्रभा दीदी आदि उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी