December 5, 2025 1:18 pm

25 जुलाई को गुरसरांय तालाब से ओरछा धाम के लिए हजारों की संख्या में पैदल यात्रा कर सावन तीज रामलला के झूला महोत्सव में भाग लेंगे श्रद्धालु लगातार 44 वें वर्ष पहुंचेगी हजारों की भीड़,तैयारियां पूरी-विनोद स्वामी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

25 जुलाई को गुरसरांय तालाब से ओरछा धाम के लिए हजारों की संख्या में पैदल यात्रा कर सावन तीज रामलला के झूला महोत्सव में भाग लेंगे श्रद्धालु

लगातार 44 वें वर्ष पहुंचेगी हजारों की भीड़,तैयारियां पूरी-विनोद स्वामी

 

गुरसरांय (झांसी)। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक झांसी जिले की गुरसरांय धार्मिक स्थली से 44 वीं वर्ष 25 जुलाई शुक्रवार को ऐतिहासिक तालाब माता मंदिर से पूरे गुरसरांय नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की भोले शंकर की महिलाओं,पुरुषों, जवान बूड़े बच्चों की फौज सावन माह कई हजारों की संख्या में पैदल यात्रा रवाना होगी जो 27 जुलाई रविवार सावन तीज को ओरछा धाम पहुँचकर रामलला के ऐतिहासिक,धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे बताते चले लगातार 44 वर्षों से यह यात्रा हजारों की संख्या में हर वर्ष सावन माह के सावन तीज पर रामलला के झूला महोत्सव में भाग लेकर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं और यह यात्रा तीन-चार दिन के भीतर पैदल चलकर पहुंच जाती है गुरसरांय तालाब माता मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद स्वामी ने बताया कि गुरसरांय के श्रद्धालुओं और समिति द्वारा श्रद्धालुओं का जगह-जगह भंडारा और पानी,प्रसाद के अलावा ठहरने की व्यवस्था से लेकर चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जाती है जिसके लिए समिति द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी