October 29, 2026 4:35 am

निधन पर जताया शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय में खेर इंटर कॉलेज में एक शोक सभा प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विद्यालय के प्रवक्ता बशीर अहमद खान के बड़े भाई अजीत खान माते के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी, प्रबंधक मनोहर राव नेबालकर, पं बृज कुमार खरे, नरेंद्र जैन, आलोक द्विवेदी, प्रवक्ता गोपाल अग्नि होत्री, कैलाश प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र पटेल पिपरा, राकेश तिवारी, सरजू शरण पाठक, जितेंद्र मिश्रा, कमला पत उपाध्याय, राजवेंद्र सिंह बुंदेला, इंद्रभूषण द्विवेदी, राकेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी