July 11, 2025 4:31 pm

देश के लिए समर्पित लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर धन्नूलाल गौतम के निधन पर जगह-जगह हुई शोक सभाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)। लोकतंत्र सेनानी और हमेशा देश के लिए समर्पित रहने वाले नगर निगम झांसी के पूर्व महापौर,साहित्यकार डॉक्टर धन्नूलाल गौतम के निधन पर गुरसरांय और आस-पास क्षेत्र के जागरूक लोगों की शोक सभाएं हुई।जिसमें वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के पिता डॉक्टर धन्नूलाल गौतम के स्वर्गवासी होने पर उन्हें लोगों ने झांसी जिले से लेकर प्रदेश और देश में देश भक्ति के लिए काम करते हुए और हमेशा दीन दुखियों की सेवा में समर्पित झांसी रानी के इतिहास को हमेशा संरक्षित रखने के लिए उनकी पूरी जिंदगी समर्पित रही है उनके निधन से न केवल बुंदेलखंड,उत्तर प्रदेश को जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नही की जा सकती। इस संबंध में पत्रकारों की हुई शोकसभा में कुंवर रामकुमार सिंह,फूल सिंह परिहार,अशोक सेन,जयप्रकाश बरसैया,संदीप श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी,सुनील चौहान,सुनील जैन डीकू,सार्थक नायक,कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी,सोम मिश्रा,दीपक जैन,संजू परिहार,कुलदीप मोनू यादव,शौकीन खान,विकास अग्रवाल,सुरेश सोनी सरसैडा,प्रकाश ठेकेदार,प्रेमनारायण पुजारी भगत जी,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में कॉलेज के अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,जितेंद्र पटेल,कुलदीप कोदलवारकर,सरजू शरण पाठक सहित कॉलेज परिवार के शिक्षक व पूर्व वरिष्ठ छात्र मौजूद रहे। वहीं श्री राम सेवा समिति की बैठक एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रबंधक पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,आत्माराम फौजी,महेंद्र फौजी,अशोक मिश्रा,प्रदीप कोठारी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के लोग व गुरसरांय व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी