January 23, 2026 11:49 pm

विधायक ने किया संगीतगुरु पं• परशुराम पाठक को सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी) भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर चलाये जा रहे विभूति सम्मान के तहत आज मैहर घराने के संगीतगुरु पं परशुराम पाठक को सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने उनके आवास माँ शारदा संगीत विद्यालय में जाकर श्रीफल एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर उन्हें एवं उनके पुत्र सितारवादक पं सरजू शरण पाठक को सम्मानित किया।

विधायक ने सम्मान करने के बाद कहा कि मोदी योगी सरकार में हमेशा विद्वानों का सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश की विभूतियां है। इनका सम्मान करना भारतीय संस्कृति का द्योतक है। उनकी साधना एवं त्याग निशुल्क शिक्षा दान एक प्रेरणा देता रहेगा। उनको संरक्षण देते रहेंगे, औऱ मुख्यमंत्री से मिलकर जल्दी ही सम्मानित करवाएंगे।

इस मौके पर जिला सह संयोजक भाजपा एवं जिलामंत्री भाजपा अमित चौरसिया, शिवम तिवारी, विनय दुवे, दिनेश चतुर्वेदी, अखिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी