October 28, 2026 11:37 am

21 सितम्बर को होगी माँ काली जी की भव्य अगवानी आस-पास के सभी मंदिरों,घरों की दीवारों पर की जायेगी आकर्षक लाइटिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय(झाँसी)- नवरात्रि को लेकर नगर के मुहल्ला पटकाना में गुरसराय एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक विराजमान होने वाली माँ काली जी की भव्य आगमन यात्रा इस बार और बेहद खास होने वाली है। इसी को लेकर जय माँ काली समिति पटकाना की एक बैठक अध्यक्ष पंडित सार्थक नायक की अध्यक्षता में आहूत की गयी बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगमन यात्रा मे डी.जे,बग्गी आदि सम्मिलित रहेंगे। माँ काली जी की भव्य अगवानी को लेकर सभी भक्तजनों मे खासा उत्साह है। आगमन यात्रा को लेकर सभी महिलाएं अपने अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर माँ काली जी की भव्य अगवानी करेगी।हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा माँ काली जी की भव्य अगवानी की जायेगी। 21 सितम्बर मंगलवार को माँ काली जी की भव्य अगवानी रामनगर रोड़ से डी.आर सिंह तिराहा, पानी की टंकी, टीचर्स कॉलोनी, गांधीनगर होते हुए मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली जी प्रागंण मे विराम होगी। इस बार पंडाल को अत्यंत भव्य और दिव्य तरीके से सजाया जाएगा इसके साथ-साथ आस-पास के सभी मंदिरों में भी भव्य सजावट की जायेगी एवं सभी घरों की दीवारों पर आकर्षक लाइटिंग की जायेगी। 22 सितम्बर से माँ काली जी के भक्तगण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर भाव-विभोर होंगे। भक्तों को आरती देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कमेटी की तरफ से लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था जायेगी। इस अवसर पर पुजारी अभिनव शास्त्री, उपाध्यक्ष गगन यादव, उपाध्यक्ष नीरज यादव, उपाध्यक्ष पंकज आर्या, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सदस्य सागर मिश्रा, सुरेंद्र अग्रवाल, पंकज आर्या, अनुज झां, हरिओम पांचाल, सोनू नामदेव, मोहित भगतजी, राकेश कुमार, मुकुल नामदेव, पुस्पेंद्र नामदेव, सजल अग्रवाल, ऋषि नामदेव, हर्ष व्यास, राज सेन, युवराज सिंह यादव, ऋषि नामदेव आदि लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है