March 4, 2026 8:52 am

हाईस्कूल गृहविज्ञान एवं इण्टर परिधान रचना एवं इतिहास का पेपर शांतिपूर्ण सम्पन्न छात्राओं को दी कानून संबंधी एवं टोल फ्री जानकारी दी गई।साथ ही स्वास्थ्य संबंधी नियम बताए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन नगर के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र खेर इंटर कॉलेज में परीक्षा के केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नंदकिशोर शर्मा एवं स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट संजीव शुक्ला तथा परीक्षा प्रभारी जितेंद्र सिंह पटेल द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा से पहिले मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

के आई सी केंद्र पर प्रातः हाई स्कूल के ग्रह विज्ञान में 376 पंजीकृत थे,जिसमें 351 ने परीक्षा दी 25 अनुपस्थित रहे तथा इण्टर परिधान रचना में 81 पंजीकृत थीं,जिनमें 79 ने परीक्षा दी 2 अनुपस्थित रहीं।द्वितीय पाली में इंटर के इतिहास में 275 पंजीकृत थे जिसमें 256 ने परीक्षा दी 19 अनुपस्थित रहे।

इस दौरान परीक्षा सह विभाग प्रभारी विनोद कुमार

,संकलन प्रभारी कुलदीप कोदबलकर,कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा,प्रवीण सिरोही, शिवम गिरी,उत्तरपुस्तिका संकलन में जे पी वर्मा,दुर्गा प्रसाद,सचल दल एवं अवमोचक में राजवेन्द्र सिंह बुंदेला,पूजा निरंजन एवं कीर्ति गुप्ता ने निरीक्षण किया। उत्तर पुस्तिका संकलन में विनोद कुमार,जे पी वर्मा,दुर्गा प्रसाद, कन्हैया, गिरी रवि सेन,जितेंद्र सेन,योगेश अग्रवाल ने कार्य किया।

नगर के दूसरे परीक्षा केंद्र श्रीकल्याण बाल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक सत्यप्रकाश द्विवेदी, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक शिवधनी,स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञाश कुशवाहा ,परीक्षा प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, सुनील व्यास ,हरीबाबू शर्मा की देखरेख में हाई स्कूल ग्रह विज्ञान में

पंजीकृत 49 पंजीकृत थे ,जिनमें

उपस्थिति 44 उपस्थित रहे।

अनुपस्थित 5 रहे।

दूसरी पाली इंटर इतिहास में 47 पंजीकृत थे जिसमें 44 ने परीक्षा दी 19 ने परीक्षा छोड़ी।

राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा में केंद्र व्यवस्थापक किरन वर्मा सह केंद्र व्यवस्थापक हेम कुमार एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सुधीर कुमार पाठक की देखरेख में प्रातः हाईस्कूल में 26 पंजीकृत थे जिनमें 25 ने परीक्षा दी।द्वितीय पाली में इण्टर इतिहास में 97 पंजीकृत थे ,जिनमे 85 विधार्थियो ने उपस्थित होकर शांति पूर्वक परीक्षा दी 12 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में हरिशंकर सोनी,मनीषाकुमारी ,हेमंत मिश्रा ने कार्य किया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी