
जन जागरण संस्थान ने श्रीमती रामप्यारी देवी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई
गुरसरांय (झांसी)। नगर की सामाजिक संस्था जन जागरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में संस्था के महामंत्री रामभरोसे पेंटर की माताजी श्रीमती रामप्यारी देवी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुंदरकांड समिति के लक्ष्मी नारायण सोनी तथा अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने की संचालन अशोक सेन ने किया। इस दौरान संस्था के फूल सिंह परिहार,जे जे मिश्रा,वीरेंद्र सिंह यादव वीरू,सूरज माते, बुंदेली कवि रघुवीर सिंह यादव, साधु राम साहू ने मां की ममता और मां के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान संतोष त्रिपाठी, उमाशरण गुप्ता,श्याम बिहारी अरजरिया,राजीव श्रीवास्तव, चंद्रमणि कौशल,शिवम सोनी, विकास सोनी,संजय सिंह परिहार,आजाद खान मेंबर, सुरेश चंद्र जैन आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार संस्था के महामंत्री राम भरोसे पेंटर ने व्यक्त किया।





