
डॉ राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
डॉ राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की उपलक्ष में रेड रिबन क्लब के माध्यम से एचआईवी एड्स विषयक जागरूकता अभियान के अंतर्गत विषय वस्तु समझदारी की बात सबके साथ। एचआईवी एड्स जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई संगोष्ठी के माध्यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉक्टर धीरज दीक्षित, यादवेंद्र सिंह, राम राजपूत, पूजा सोनी, रामलला यादव, दीपक यादव, गुलाब राय शर्मा, हरगोविंद आदि मौजूद रहे।





