
गुरसरांय(झांसी)। गुरसरांय टाउन क्षेत्र से लेकर पूरे ग्रामीण क्षेत्र कि लोक निर्माण विभाग की सड़के जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आएं दिन दुर्घटनाएं हो रही है। और इन सड़कों पर प्रशासनिक अधिकारी से लेकर विभाग के अधिकारी आएं दिन गुजरते हैं और प्रतिवर्ष करोड़ों रुपया लोक निर्माण विभाग में सड़कों की मरम्मत के लिए आता है। लेकिन झांसी जिले की गरौठा तहसील अंतर्गत गुरसरांय क्षेत्र की गुरसरांय-एरच मुख्य मार्ग नहर के पहले सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने,सोमवार की हाट वाली मोड पर,मोदी चौराहा पर बुंदेलखंड एग्रो सर्विस सेंटर के पास इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं जो दिन-रात दुर्घटना स्थल के रूप में परिवर्तन देखा जा सकता है।

और इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है गड्ढे हो जाने से आमजन को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है इसी प्रकार गुरसरांय से बैदा मार्ग पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़के और सड़क के दोनों तरफ झाड़ झक्कड़ सड़को के चौड़ीकरण का अभाव के साथ ग्राम इंदी के पास थोड़ी ही बारिश में सड़क के ऊपर इतना अधिक पानी बहने लगता हैं कि आवागमन ठप्प हो जाता है जिसके चलते मरीजों से लेकर महिलाओं को प्रसव दौरान गुरसरांय पहुंचने के लिए उल्टा बघैरा होकर गुरसरांय आना पड़ता है और लगातार क्षेत्रवासियों से लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की मांग को नजर अंदाज करना लग रहा है कि इस क्षेत्र के लोगों को आवश्यक सेवाओं से कही प्रतिबंधित कर दिया गया हो तो वही दूसरी ओर ग्राम खरका का पठवा रिपटा अभी पिछले दिनों हुई बारिश में दो भागों में बंट गया है जिसके कारण गाँव के बच्चे रास्ता फट जाने से नाले का रूप ले लिया है जिससे बच्चे स्कूल पड़ने नही जा पा रहे हैं वही गाँव वासियों से लेकर जानवरों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है गौरतलब बात यह है कि बुंदेलखंड में भाजपा को विधानसभा में सर्वाधिक सीटें बुंदेलखंड की जनता ने दी थी और आज विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार से लेकर जनप्रतिनिधियों की पोल खुलती नजर आ रही हैं कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल कागजी प्रदर्शन कर जनता को ठगा गया है क्योंकि गुरसरांय से बैदा तक पीडब्ल्यूडी की सड़क को चौड़ीकरण नहीं किया गया है और न ही चौड़ीकरण की मऊरानीपुर विधायक द्वारा शासन से मांग करने के बाद भी स्वीकृति तक प्रदान नहीं की गई है यह सड़क गुरसरांय से मौठ़ और जुझारपुरा-एरच बहुउद्देशीय परियोजना और डिफेंस कॉरिडोर को भी जोड़ती है और इस सड़क से दर्जनों गांव से लेकर टीकमगढ़ जिला उधर मौठ़ के आगे भांडेर मध्यप्रदेश के साथ साथ लिंक एक्सप्रेसवे से गुरसरांय और गुरसरांय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव होता है।वही मोतीकटरा मार्ग पर पड़ने वाला केवलारो रिपटा बारिश में पानी आ जाने से पूरी तरह आवागमन बंद हो जाता है इसका वर्षो से निर्माण कार्य की किसी भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सुध नहीं ली है जिससे सीधा राठ हमीरपुर क्षेत्र के लोगों को पहुंचने में परेशानी होती है और लग रहा है कि सपा सरकार मे जिस तेजी से सड़क निर्माण से लेकर पुल निर्माण हुआ करते थे भाजपा शासनकाल में गरौठा विधानसभा क्षेत्र में सारे कामों पर ब्रेक लगा हुआ है जहाँ तक राजनीतिक क्षेत्र से इसको देखा जाए तो लोकसभा झाँसी,जालौन गरौठा लोकसभा,मऊरानीपुर व गरौठा विधानसभा का भी यह केंद्र बिंदु है हालत जनता के सामने स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि विधायकों से लेकर सरकार विकास के नाम पर कोरे वादे कर रही हैं जिससे गुरसरांय,गरौठा क्षेत्र के लोगों को खराब सड़के होने से दुर्घटनाओं से गुजरना पड़ता है तो दूसरी ओर आपातकालीन स्थिति में यह सड़के सबसे पहले दुश्मन बनी हुई है लेकिन लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है जिससे सड़के ग्रामीण क्षेत्र की और टाउन क्षेत्र की इतनी खराब हो गई है की जनता सरकार को इस खस्ता हालात के लिए जिम्मेदार मान रही है क्योंकि ठेकेदारों और अधिकारियों कि कहीं न कहीं सत्ता से गहरी नजदीकियां है जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से लेकर झांसी मंडल के मुख्य अभियंता पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं जिससे विभागीय अधिकारियों ठेकेदारों द्वारा की जा रही गंभीर अनियमिताओं को लेकर सालों से किसी भी प्रकार की कोई भी दंडनीय कार्रवाई न होने से लग रहा है कि इनके विरूद्ध शासन द्वारा जानबूझकर कार्रवाई न करना पूरे क्षेत्र की जनता को परेशान किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जनहित व शासन हित में इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच व प्रभावी कार्रवाई कर जल्द से जल्द सड़कों पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से तेज गति से काम कराए जाने की मांग की है।





