
गुरसराय। गणेश उत्सव परकोटा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्रोता देर रात तक झुमते रहे ।
मां शारदा संगीत विद्यालय के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या का कार्यक्रम भागवताचार्य पंडित धर्मेश शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ सितार वादक पंडित सरजू शरण पाठक ने गणेश वंदना, मंगल दाता बुद्धि विधाता ,से किया। इसके बाद अलका माथुर द्वारा भजन राधे रानी हमें भी बता दो तेरा दीवाना कैसे हुआ सांवरा, के द्वारा वाहवाही लूटी। पंडित धर्मेश शास्त्री एवं भागवताचार्य पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान शंकर के भजन प्रस्तुत किए गए ।युवा गायक प्रमोद गोस्वामी ने भजन, दुनिया दीवानी हो गई दुनिया मस्तानी हो गई, के द्वारा भाव विभोर किया ।वहीं नाल पर देवेंद्र सिंह घोष ने संगत कर समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल माथुर ने किया।
इस मौके पर गोविंद शुक्ला ,कुलदीप कोदवलकर, रमेश शुक्ला, रविंद्र चतुर्वेदी ,नंदकिशोर शर्मा, डॉक्टर अशोक पटेल ,शैलेंद्र माथुर ,आलोक कुमार माथुर ,मीरा शुक्ला, अरुणा कोदवलकर, सुनीता माथुर, नेहा ,संजीव साहू, कन्हैया माथुर, अन्नूसेन, सुनील सेन ,महेंद्र पटेल ,सुशील माथुर ,संगीता पटेल,कौशलेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।





