June 24, 2025 8:42 am

भागवत कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय में गरौठा रोड स्थित विरारी के सिद्ध सरकार पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान कृष्णजन्म की बाल लीलाओं की कथा सुनाई गई।
राष्ट्रीय भागवत आचार्य पंडित बृजेश त्रिपाठी शास्त्री वृंदावन धाम ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने पूतना को देखकर इसलिए अपने नेत्र बंद
कर लिये थे, क्योंकि पूतना बाल घातिनी थी वह कुपात्र थी। भगवान ने सोचा कि कुपात्र पर कभी दृष्टि नहीं डालनी चाहिए।
उन्होंने माखन चोरी लीला के माध्यम से कहा कि भगवान के घर में दूध दही की कोई कमी नहीं थी, लेकिन ब्रज की प्रत्येक गोपी भगवान को अपने हाथों से माखन मिश्री खिलाना चाहती थी इसलिए भगवान ने गोपियों का मनोरथ पूर्ण करने के लिए माखन चोरी लीला को माध्यम बनाया। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन लीला की और इंद्र के कोप से बृजवासियों की रक्षा की उन्होंने कहा गोवर्धन की परिक्रमा करने से व्यक्ति के संपूर्ण मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।
भागवत का मूल पाठ आचार्य हरेन्द्र शास्त्री कर रहे हैं।
संगीतमय कथा में ऑर्गन एवं सह गायन पर बीरेन्द्र यादव, तबला पर धर्मेंद्र कौशिक, पैड पर नीलू ने संगत की।
कथा की आरती परीक्षित पूरनलाल भगत ने की।
प्रातः काल मे
यज्ञाचार्य डॉक्टर रमाकांत पटेरिया के नेतृत्व में विष्णु महायज्ञ किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 21 अप्रैल तक चलेगा।
इस मौके पर पूर्व पार्षद द्वारिका प्रसाद भगत, कैलाश प्रकाश गुप्ता, अरविंद निरंजन, देवेन्द्र सिंह घोष, विनोद महाराज, जय सिंह यादव, सतीश त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह भगत, इंजीनियर ओमप्रकाश सिंगार, रामप्रकाश निरंजन, राजू यादव लखावती प्रधान, मनोज शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, नंदू अरजरिया, हरिश्चंद्र यादव, नरेश पेंटर, अनिल यादव, पर्वत सिंह यादव, गुलाब यादव, मोनू प्रजापति, आलोक प्रताप, सुरजीत सिंह यादव, राम बाबू सेन, राम कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी