October 28, 2026 4:51 pm

दो दिनों से नलों में आ रहा गंदा पानी,लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़ जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही का शिकार हो रही गुरसरांय की जनता 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)। इन दिनों नगरवासी नलों से आ रहे गंदे पानी से परेशान है। लगभग दो दिनों से लगातार नगर लोगों के घर के नलों में बहुत ही ज्यादा मटमैला पानी आ रहा है। पानी इतना ज्यादा गंदा आ रहा है कि इस पानी का उपयोग न तो पीने के लिए किया जा सकता है और न ही कोई दूसरे काम लाया जा सकता है। जबकि नगरवासियों का कहना है कि नलों से आ रहे गंदे पानी की जानकारी कर्मचारियों को दी जा चुकी है फिर भी सुस्त रवैया के चलते खराबी को सुधारा नही जा सका है। जिसका खामियाजा नगर के लोगों को उठाना पड़ रहा है और लोगों को गंदा पानी पीने व उपयोग में लाना मजबूरी है। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नलों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसकी वजह से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। नलों में गंदा पानी आने के कारण लोग बहुत परेशान हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पानी इतना गंदा नलों से आ रहा है कि उससे कपड़े भी नहीं धोए जा सकते है। लोगो ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जिस कारण घरों में दूषित पेयजल पहुंच रहा है। गंदा पानी पीने से कई बीमारियां फैल सकती हैं। नलों में आ रहे गंदे पानी की समस्या को अभी तक नही सुधारा जा सका है जिसके कारण नगरवासी गंदा पानी पीने व उपयोग में लाने को मजबूर है लेकिन इसी तरह लगातार गंदा पानी आता रहा और इसका उपयोग नगरवासी करते रहे तो बहुत ही जल्द गंदे पानी का उपयोग करने वाले गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

 

अस्पतालों में बड़ी पेट से संबंधी मरीजों की संख्या

 

बरसात का मौसम ऊपर से लगातार दो दिनों से और इसके पहले जल संस्थान गुरसरांय द्वारा स्वच्छ पेयजल सप्लाई हेतु दी जाने वाली व्यवस्थाएं जानबूझकर अनदेखा कर और बार-बार जल संस्थान के गुरसरांय में तैनात अवर अभियंता को जनता द्वारा बताने के बाद भी जानबूझकर गुरसरांय की जनता के लिए पेयजल की अव्यवस्था फैलाई जा रही है बताया जा रहा है कि अवर अभियंता की विभागीय उच्च अधिकारियों से सांठ-गांठ होने के चलते स्वच्छ पेयजल हेतु फिल्टर प्लांट पर पानी को स्वच्छ बनाने के लिए जो दवा प्रयोग की जाती है वह न कर पानी की सीधी सप्लाई करने से गंदा पानी गुरसरांय की जनता पीने को विवश है जिसके चलते बड़ी संख्या में पेट से संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है बावजूद इसकी जल संस्थान के अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं और जल संस्थान का गुरसरांय में तैनात अवर अभियंता अधिकांशत: अपनी ड्यूटी से नदारद रहता है गुरसरांय बासिंदाओं ने जिला प्रशासन से लेकर शासन और क्षेत्रीय विधायक से इस संबंध में जल्द कार्यवाही की मांग की है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है