
आज दिनांक 26/10/2025को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना गुरसराय के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्रसिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक व्रजेश भार्गव, महिला आरक्षी आकांक्षा द्वारा थाना गुरसरांय के ग्राम डोंड़िया में चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओ को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
उनकी समस्याओं को सुना गया किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए।




