
गुरसरांय (झांसी)। 13 नवंबर गुरुवार को महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के तहत गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम इंदी में सीनियर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया के साथ सब इंस्पेक्टर रामशरण सिंह,सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह,मुख्य आरक्षी राहुल यादव,महिला कांस्टेबल कुंजन फौजदार ने पहुंचकर गांव में भव्य चौपाल लगाई जिसमें गांव की छात्राएं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से लेकर, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा की जानकारी देते हुए बुकलेट वितरित की गई और साइबर क्राइम को रोकने के लिए जानकारी साझा की गई। इस दौरान विभिन्न टोल फ्री नंबर की भी ए टू जेड जानकारी देते हुए सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाई जा रही रोजगार परख योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान गांव की महिलाओं और छात्राओं ने दिलचस्पी से जानकारी हासिल की और जो बात समझ में नहीं आई उसके बारे में बार-बार पूछताछ की इस प्रकार आज का महिला सशक्तिकरण का महा अभियान काफी सफल रहा।





