January 23, 2026 10:59 pm

दुष्कर्म के आरोपी को गुरसरांय पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय थाना पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी गरौठा के नेतृत्व मे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना गुरसरांय पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद अभियुक्त अर्जुन पाल पुत्र रामपाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरसेड़ा थाना गुरसराय जनपद झाँसी को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर 3 बजे न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय थाना गुरसरांय जिला झाँसी, उपनिरीक्षक विजय बहादुर थाना गुरसरांय जिला झांसी, कॉन्स्टेबल कृष्ण मुरारी थाना गुरसरांय जिला झांसी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी