
गुरसराय पुलिस ने जुआ खेलते 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गुरसराय (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह के नेतृत्व में थाना गुरसराय पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत छह अभियुक्तों को हार जीत की वाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मातवाना मुहल्ला स्थित करिया शिव जी मंदिर के पास इमली के पेड़ के नीचे से की गई। पकड़े गए अभियुक्त हैं — दीपक अहिरवार, ब्रजेन्द्र अहिरवार, अजय अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार, देवव्रत माली व चन्द्रशेखर अहिरवार, सभी निवासी मातवाना, थाना गुरसराय।
पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 3440 रुपये नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना गुरसराय पर जुआ अधिनियम के तहत बुधवार दोपहर 3 बजे अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल नरवेन्द्र सिंह तथा कॉन्स्टेबल आशीष द्विवेदी, राहुल कुमार व श्याम सुंदर शामिल रहे।





