January 23, 2026 10:11 pm

तहसील स्तरीय दुर्गा चालीसा के सामूहिक पाठ का हुआ भव्य समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।रेंज चौराहा स्थित एक विवाह वाटिका में तहसील स्तरीय 24 घंटे का दुर्गा चालीसा का संगीतमय अखण्ड पाठ का आरती के साथ समापन हो गया।

भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से समापन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें संगठन के केंद्रीय प्रचार मंत्री वीरेंद्र दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

संगीतमय दुर्गा पाठ के बाद शक्तिपुत्र जी महाराज के शिष्यों द्वारा आरती पूजन किया गया।

इसके बाद राष्ट्रभक्ति गौ रक्षा एवं नशा छोड़ने का आह्वान वक्ताओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल,रमाशंकर गौतम,मोहन लाल,चंद्रप्रकाश चौरसिया,प्रसिद्ध नारायण यादव देवेंद्र,हरनारायण यादव,मटरू लाल,गौरीशंकर, उजेन्द्र,मुलाम सिंह ,अशोक तिवारी,शिव प्रसाद गौतम,राम कुमार,देवेंद्र पटेल,वंदना,सरोज पटेल,प्रीति,प्रभा,उमा,सरला बहिन आदि भक्तगण उपस्थित रहे।