January 23, 2026 11:49 pm

गुरु पूर्णिमा पर्व पर हुआ गायत्री महायज्ञ बिना सद्‌गुरु के सन्मार्ग असंभव- सतीश चौरसिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी ) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा पर्व पर तालाब माता मंदिर स्थित गायत्री मंदिर पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। तथा सामूहिक जाप किया गया

 

यज्ञ में लोगों ने अपनी भाव भरी आहुति प्रदान की यज्ञ के दौरान गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट ने कहा सद्गुरु के बिना व्यक्ति सन्मार्ग पर नहीं चल सकता उन्होंने आगे कहां सद्गुरु हमेशा यही चाह रखता है कि हमारा शिष्य हम से आगे बढ़े व समाज तथा देश हित में कार्य करें गुरु ब्रह्मा है गुरु विष्णु है गुरु महेश है गुरु की महिमा भगवान के बराबर की गई है। गुरु से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है उन्होंने आगे कहा गुरु शिष्य को अपनी दिव्य संपदा का एक हिस्सा हमेशा देता रहता है जिससे शिष्य का व्यक्तित्व ऊंचा उठता जाता है उन्होंने आगे कहा हम सबके गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ा है व पूरे विश्व में गायत्री परिवार को पहुंचाया गुरु पूर्णिमा पर्व पर सभी ने पर्यावरण शुद्धता के लिए एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया पूर्णाहुति पर एक एक बुराई छोड़ने का एक अच्छाई धारण करने का संकल्प लिया यज्ञ का संचालन रमेश चंद्र सोनी, अलख प्रकाश शर्मा, चंद्रभान साहू ने किया।

 

यज्ञ में प्रमोद वर्मा परमानंद कुशवाहा, हरीश पटवा, राम कुमार कुशवाहा, अवधेश सिंह फौजी, रामनारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, जगराम सिंह, महेन्द्र सिंह फौजी, रामदीन पटेल, देवेंद्र पटेल, जयप्रकाश वरसैंया, लालजी खरे, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव, डॉ महेश्वरी शरण गुप्ता, बसंत मोदी, शंकरलाल नामदेव, किशोरी विश्वकर्मा, हरिओम अग्रवाल, रज्जू बिलैया, सत्यम विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी, ममता, संध्या विश्वकर्मा, हेमवती, सालिनी, गीता पटवा, अशोक अग्रवाल, शकुंतला सोनी, सुभद्रा विश्वकर्मा, अनन्या पस्तोर, हरदयाल बर्मा, हेमवती सहित तमाम गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

अंत में जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार व्यक्त गायत्री परिवार एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने भाव भरा किया।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी