January 23, 2026 11:27 pm

वन विभाग गुरसरांय ने महा वृक्षारोपण कर सेमरी अहिरान जंगल में किया मंगल चैयरमेन से लेकर कई जनप्रतिनिधि,समाजसेवी राजनीतिक दलों के लोग रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। दिनांक 1 से 7 जुलाई 2025 तक वन महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 7 जुलाई सोमवार को वन विभाग गुरसरांय रेंज के हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित सेमरी अहिरान (25 हेक्टर) में मुख्य अतिथि राजेंद्र कुशवाहा अध्यक्ष नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर झांसी के द्वारा पीपल के पौधे का रोपण किया गया। संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी टोड़ीफतेहपुर झांसी,डॉक्टर गिरिजा प्रसाद सुमन उपाध्यक्ष मंडल टोड़ीफतेहपुर और उपस्थित स्थानीय जन समुदाय द्वारा पाकड़,पीपल,नीम,बरगद, कजी,शीशम, जामुन,आंवला, अर्जुन आदि के पौधों का सैकड़ो की संख्या में रोपण किया गया। इस अवसर पर कुलदीप बिटोलिया,अशोक कुमार, अवनीश कुमार,रवि महाराज डाबर, मानसिंह,अनुप बाजपेई, दशरथ सिंह,घनश्याम, सिद्ध गोपाल,हरि दयाल कौशिक, अरविंद कुमार, आदेश महाराज, मीरा, देवी गायत्री, प्रेमलता , द्रोपदी, किरण,सावित्री एवं वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय रेंज राधेश्याम दिवाकर, रामदास डिप्टी रेंजर,भागीरथ कुशवाहा वन दरोगा,कैलाश नारायण शुक्ला वनरक्षक, धर्मेंद्र कुमार सेन एवं अन्य समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी