
गुरसरांय (झांसी) हर घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरौठा विधानसभा में मोठ से शुभारंभ किया गया एतिहासिक विशाल बाईक रैली का नेतृत्व गरौठा विधायक के पुत्र राहुल राजपूत ने किया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे।

राहुल राजपूत रहे यह यात्रा मोठ से प्रारंभ हुई और इसका समापन गरौठा में किया गया यह यात्रा मोठ समथर पूछ एरच से गुरसरांय पहुंची गुरसरांय में मोदी चौराह पर मोहनीश अग्रवाल द्वारा कई बुलडोजरों से पुष्प बरसा की गई एवं राहुल राजपूत को पगड़ी माला पहना कर उनका स्वागत किया।

जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का जन सैलाब देखा गया बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय की नारे के साथ अमर शहीदों को याद किया गया बाइक रैली मैं सम्मिलित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व जन समुदाय को राहुल राजपूत द्वारा संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने उभरते हुए नए भारत की सशक्तिकरण पर देश की रक्षा नीतियों को सराहा रैली का समापन गरौठा में हुआ। पटेल गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं का जलपान व स्वागत किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहनीश अग्रवाल का गुरसराय में भव्य स्वागत रहा इस कार्यक्रम में पधारे हुए कार्यकर्ता नितिन मिश्रा, रामजी सोनी, ललित पटेल, मुन्नी दाऊ, लक्ष्मण दाऊ, प्रतीक जैन, केशवेंद्र राजा, रवि जैन, आशु मोदी, रानू मिश्रा, नरेंद्र राजपूत, अमित भरोसा, शैलेंद्र राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।





