October 28, 2026 4:01 pm

पेड़ लगाकर किसानों को मिलेगा कार्बन क्रेडिट का लाभ-राधेश्याम दिवाकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)।कृषि वानिकी के तहत पौधरोपण करने वाले किसानों को कार्बन क्रेडिट का फायदा मिलेगा। इससे किसान प्रत्येक पेड़ पर कार्बन क्रेडिट के रूप में प्रति वर्ष 200 से 250 रूपये तक प्राप्त कर सकेंगे। कार्बन क्रेडिट बिक्री में वन विभाग किसानों की मदद करेगा। उक्त आशय के उदगार थेक्षेत्रीय वन अधिकारी गुरसराय रेंज राधेश्याम दिवाकर के वेआज गुरसराय रेंज में आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि किसानों को यूकेलिप्टस, पॉपुलर, सागौन, सेमल और शीशम जैसे पेड़ों की प्रजातियों के लिए पौधरोपण के प्रचलित मॉडल के आधार पर कार्बन क्रेडिट का लाभ मिलेगा। कार्बन क्रेडिट किसी देश द्वारा अपने पर्यावरण परिवेश में हानिकारक गैसों की उत्सर्जन क्षमता को कम करने पर उसे विश्व सम्मेलन द्वारा दिया जाता है।कार्बन क्रेडिट को एक प्रकार से वन द्वारा संजोए कार्बन की बिक्री से प्राप्त कीमत कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिये विशेष लाभकारी योजना को सफल बनाने के लिये किसानों के अपनी निजी भूमि पर कृषि वानिकी के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्बन क्रेडिट का यह लाभ उन किसानों को मिल सकेगा, जिन्होंने कम से कम 25 पेड़ या उससे अधिक पेड़ वर्ष 2018, 2019, 2020, व वर्ष 2021 में लगाये हों। संगोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी राधेश्याम दिवाकर ने क्षेत्र के किसानों से कहा है कि वे कार्यक्रम से जुड़ने के लिये उनके दूरभाष पर या सीधे रेंज कार्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। कार्बन क्रेडिट का लाभ लेने के लिए किसानों को अपना नाम, पता, बैंक अकाउंट का विवरण, आईएफएससी कोड सहित, आधार नंबर, कृषि वानिकी का क्षेत्रफल, भूमि की खसरा, खतौनी, मोबाइल नंबर आदि वन विभाग को उपलब्ध कराना होगा। इसका लाभ 1 जनवरी 2024 को जिन्होंने इमरती फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया था उनको लाभ मिलेगा।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है