
गुरसराय (झांसी) खैर इंटर कॉलेज से स्थानांतरित होकर जाने वाले अध्यापक अध्यापको का सम्मान किया गया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी द्वारा प्रवक्ता श्रीमती उपमा सिंह को प्रयागराज के लिए एवं सहायक अध्यापक राकेश कुमार तिवारी को अयोध्या के लिए स्थानांतरित होने पर कार्यमुक्त पत्र देकर विदाई दी गई।
प्रधानाचार्य ने बोलते हुए कहा कि दोनों अध्यापकों ने विद्यालय के लिये कर्तव्यनिष्ठा से जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

संचालन जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल ने किया। अंत मे आभार व्यक्त कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।
इस मौके पर सरजू शरण पाठक, इंद्रभूषण द्विवेदी, जितेंद्र मिश्रा, प्रवक्ता डॉ विवेक मुद्गल, राजेश चंद्र, प्रदीप सोनी, सुनील कुमार व्यास, राजेन्द्र प्रसाद, अमित प्रताप सिंह भदौरिया, संजय दोन्दे रिया, राज बहादुर सिंह, अर्चना मोदी, राम सेवक गौतम, अशोक आर्या, राकेश कुमार व्यास, मंजू वर्मा, सुरभि पटेल, वर्षा विश्वकर्मा, सौरभ अग्रवाल, कुलदीप कोदबलकर, कौशलेश मिश्रा, कुलदीप वर्मा, प्रवीण सिरोही, कन्हैया लाल, रवि सेन, संजय कुशवाहा, राहुल पटेल, जितेंद्र सेन, अखिलेश पारासर आदि उपस्थित रहे।





