July 11, 2025 6:21 pm

पुलिस स्टाफ का स्थानांतरण होने पर थाना सभागार में भव्यता से मनाया विदाई समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। गुरसरांय थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, ललित, श्रीकृष्ण का स्थानांतरण जीआरपी लखनऊ हो जाने पर सभी को भव्य विदाई दी गई। 22 जून रविवार को थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को एक ईमानदार और निष्पक्ष पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके स्थानांतरण की खबर से क्षेत्रीय लोगों में निराशा का माहौल है। समारोह में थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने उपनिरीक्षक व कांस्टेबल के सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। थाने में उनके योगदान को याद करते हुए लोग भावुक हो गए। पुलिसकर्मियों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें सच्चा जनसेवक बताया। फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया, अशोक कुमार सिंह, विजय बहादुर, मयंक मिश्रा, बृजेश भार्गव, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी त्रिवेदी, आशीष तिवारी, जितेंद्र सिंह, कपिल आदि पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी