March 4, 2026 8:53 am

सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय। शासकीय प्राथमिक पाठशाला सिन्दूर सागर गढ़ कुंडार जिला निवाड़ी में पदस्थ रहे सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार निरंजन के 62 साल की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर आज गुरसराय में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर समाज सेवी एवम व्यापारी नेता सतीश चौरसिया मुख्य अतिथि तथा राम नारायण पस्तोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।विदाई एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख अतिथि सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है जिसे समयानुसार हर हाल में पूरा करना पड़ता है, इंसान शासकीय सेवा से तो निवृत हो जाता है परंतु इसके बाद भी उसकी सेवाएं समाज और परिवार के प्रति निरंतर जारी रहती हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद कुमार निरंजन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने कार्य के प्रति काफी संवेदनशील थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी ईमानदारी निष्ठा और लगन के साथ विद्यालय में अपनी सेवाएं दी हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार फूल सिंह परिहार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, उन्होंने कहा कि ये विद्यालय के कार्य से अलग हो रहे हैं, पर शिक्षा के क्षेत्र में इनका कार्य आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन दीपक निरंजन ने किया। इस मौके पर आत्माराम फौजी, राम भरोसे पेंटर, महेश जैन, सुरेंद्र जैन, छोटू लंबरदार, नरेश जैन, जय नारायण यादव, कृष्णपाल सिंह निरंजन, मानिक सिंह, द्रगपाल सिंह, मंजुल खरे आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी