
गुरसरांय (झांसी)। जल संस्थान की घोर लापरवाही से गुरसरांय के कई वार्डों में हफ्तों से पानी नहीं आ रहा है जिसके चलते आम जनता बुरी तरह परेशान हैं और जल संस्थान गुरसरांय में तैनात अवर अभियंता मौके पर नहीं रहता है। इस संबंध में 18 फरवरी बुधवार को जल संस्थान के महा प्रबंधक से लेकर अवर अभियंता को ए टू जेड जानकारी लोगों ने मौके पर फोन पर दी तो उक्त लोगों ने फोन पर जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर टाल दिया। आज दिन भर लोग बुरी तरह पानी के लिए परेशान रहे तो दूसरी ओर जल संस्थान के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और यहां तैनात जूनियर इंजीनियर जल संस्थान रहता ही नहीं है अंत में परेशान होकर इसकी शिकायत आज मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत करते हुए वार्ड नंबर पांच के रहने वाले कौशल किशोर ने पूरी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया इस प्रकार गुरसरांय नगर में लगातार कई वार्डों की पेयजल समस्या यहां तैनात जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ना रहने से और लापरवाह पूर्ण व्यवहार के चलते जनता में पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है अब देखना है जिला प्रशासन से लेकर शासन इस संबंध में क्या कार्रवाई करता है।




