October 28, 2026 10:57 pm

कचडा डालने गई महिला के साथ छेड़छाड़ कर दबंगों ने की मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झाँसी)। घूरे पर कचडा डालने गयीं महिला को उसके ही गांव के कुछ दबंग लोगों ने अश्लील हरकतें कर लात घूंसो से मारपीट कर पटकने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम छिरोरा खुर्द निवासी ममता देवी पत्नी रामप्रकाश कुशवाहा ने थाना गुरसरांय समेत अन्य जगह शिकायत करते हुए बताया कि 5 जून 2025 को सुबह 6:00 बजे लगभग बह घूरे पर कचडा डालने गई थी,तो इस दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी और जब वह चिल्लाई तो उक्त लोग भागते हुए बोले तू अपनी आपत्ति न्यायालय से वापस ले ले नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। इस संबंध में पीड़िता ममता देवी ने गुरसरांय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती को बताते हुए कार्यवाही की मांग की है! जिस पर गुरसरांय पुलिस ने कार्यवाही चालू कर दी है,पीड़िता के अनुसार उसने इसकी शिकायत डायल 112 पर भी की है,जिस पर भी पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है, तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी