
गुरसरांय (झांसी)- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान मे एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पसतोर प्रबंधक के संचालन में संपन्न हुई
शोक सभा में अधिवक्ता माधव प्रसाद शर्मा एवं उनके पुत्र उपेन्द्र शर्मा व सोनू अहिरवार के एक्सीडेंट में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।
बैठक में तीनों मृत आत्मा की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मोन मानसिक जाप किया गया। तथा इस संकट की घड़ी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई
शोक सभा मे अवधेश सिंह फोजी, रमेश चन्द्र सोनी, रज्जू विलैया, बसंत कुमार मोदी, अलख प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी नारायण पटवा, हरिओम अग्रवाल, लाल जी खरे, डॉक्टर मैथिलीशरण गुप्ता, ब्रजेश सिंह, परमानंद कुशवाहा, किशोरी लाल विश्वकर्मा, चंद्रभान साहू, प्रमोद वर्मा, राम कुमार कुशवाहा, शंकरलाल नामदेव, जगराम सिंह, साहब सिंह यादव, अमर सिंह, आत्माराम फौजी, अशोक मिश्रा, देवेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह फौजी, जयप्रकाश वरसैंया, संतोष सिंह महते, रामदीन पटेल, अखिलेश तिवारी, श्याम सिवहरे, अभिलाष सिंह, पुष्पेंद्र पारासर आदि उपस्थित रहे।





