
(झांसी) – गुरसराय अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान मे एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पस्तोर प्रबंधक के संचालन में संपन्न हुई
शोक सभा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल की माताजी रूप रानी एवं श्रीराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा के भाई देवेंद्र मिश्रा एवं राकेश कुमार सोनी के पिताजी राम स्वरूप सोनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।
मृत आत्मा की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मोन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई
शोक सभा मे अवधेश सिंह फोजी, रामदीन पटेल, रमेश चन्द्र सोनी, रज्जू विलैया, बसंत कुमार मोदी, चरण सिंह बाबूजी, अलख प्रकाश शर्मा, हरिओम, चंद्रभान साहू, प्रमोद वर्मा, रामकुमार कुशवाहा, शंकरलाल नामदेव, जगराम सिंह, साहब सिंह यादव, अमर सिंह, आत्माराम फौजी, देवेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह फौजी, जयप्रकाश वरसैया, संतोष सिंह महते, रामदीन पटेल, पंकज कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, अभिलाष सिंह, जगदीश आर्या, पुष्पेंद्र पारासर आदि उपस्थित रहे।





