January 23, 2026 10:28 pm

निधन पर शोक सभा सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

( झांसी ) – गुरसराय अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान मे एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पस्तोर प्रबंधक के संचालन में संपन्न हुई

शोक सभा में समाजसेवी धर्मेंद्र यादव उर्फ धर्रू के पिताजी पूरन पापा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

मृत आत्मा की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मोन मानसिक जाप किया गया। तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई

शोक सभा मे अवधेश सिंह फोजी, प्रदीप कोठारी, रमेश चन्द्र सोनी, रज्जू विलैया, बसंत कुमार मोदी, अलख प्रकाश शर्मा, हरिओम, चंद्रभान साहू, प्रमोद वर्मा, राम कुमार कुशवाहा, शंकरलाल नामदेव, जगराम सिंह, साहब सिंह यादव, अमर सिंह, आत्माराम फौजी, अशोक मिश्रा, देवेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह फौजी, जयप्रकाश वरसैया, संतोष सिंह महते, रामदीन पटेल, पंकज कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, श्याम सिवहरे, अभिलाष सिंह, जगदीश आर्या, पुष्पेंद्र पारासर आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी