January 23, 2026 9:59 pm

मंडल अध्यक्ष आशीष खरे की दादी एवं कालका चौरसिया के निधन पर शोक सभा सम्पन्न                     

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी) – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान मे एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पस्तोर प्रबंधक के संचालन में संपन्न हुई

शोक सभा में संतोष खरे की माता जी व मंडल अध्यक्ष आशीष खरे की दादी श्रीमती कमलेश श्रीवास्तव एवं मनोहर लाल चौरसिया के छोटे भाई व विष्णु के पिताजी कालका प्रसाद चौरसिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

बैठक में मृत आत्माओं की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मोन मानसिक जाप किया गया। तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई

शोक सभा मे प्रदीप कोठारी, अवधेश सिंह फोजी, जगराम सिंह, रमेश चन्द्र सोनी, रज्जू विलैया, बसंत कुमार मोदी, अलख प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी नारायण पटवा, हरिओम अग्रवाल, लाल जी खरे, डॉक्टर मैथिलीशरण गुप्ता, ब्रजेश सिंह, परमानंद कुशवाहा, किशोरी लाल विश्वकर्मा, चंद्रभान साहू, प्रमोद वर्मा, राम कुमार कुशवाहा, शंकरलाल नामदेव, साहब सिंह यादव, अमर सिंह, आत्माराम फौजी, अशोक मिश्रा, देवेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह फौजी, जयप्रकाश वरसैया, संतोष सिंह महते, रामदीन पटेल, अखिलेश तिवारी, श्याम सिवहरे, अभिलाष सिंह, पुष्पेंद्र पारासर, रामेश्वर आर्या आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी