October 28, 2026 12:23 pm

गुरसरांय नगर में शोक सभा हुई संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय। ग्राम रानापुरा निवासी रनमत सिंह सेंगर की धर्मपत्नी एवं देवेंद्र सिंह (राजू सेंगर) की माताजी सुमन देवी का 15 अगस्त को 76 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार, नगर और समाज शोकाकुल है।

 

सुमन देवी अपने जीवनकाल में सादगी, धैर्य और धर्मपरायणता के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने परिवार के संस्कारों को सहेजते हुए अगली पीढ़ी को सदैव मार्गदर्शन प्रदान किया। वे सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती थीं और पड़ोस-समाज के लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहयोगी रहीं।

 

उनके निधन के उपरांत शनिवार को गुरसराय नगर में पत्रकारों, नगर के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जहां सभी उपस्थित लोगों ने सुमन देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में-

 

रामकुमार सिंह, सोम मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, कौशल किशोर, सार्थक नायक, आयुष त्रिपाठी, हरिश्चंद्र नायक, शौकीन खान, सुनील जैन, फूल सिंह परिहार, संजू परिहार, कुलदीप यादव, अखिलेश तिवारी, गोविंद सिसोदिया, आशुतोष गोस्वामी, बलराम पटेल, शौकीन खान सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने उपस्थित होकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुमन देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली और संस्कार सदा प्रेरणा देते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है