December 5, 2025 3:00 pm

31 जुलाई तक लबालब पूरा भर जाएगा बड़वार बांध,क्षेत्र के किसानों को भरपूर मिलेगा पानी- इंजी० राकेश कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। आखिरकार जब सही दिशा में व्यक्ति काम करता है तो ऊपर वाला भी मदद करने को तैयार रहता है और हुआ भी यही की बेतवा प्रखण्ड झांसी के अंतर्गत बेतवा उपखण्ड तृतीय गुरसरांय नहर से सरसैड़ा बड़वार बांध झील भरने के लिए खोदी गई नहर से लगातार बेतवा प्रखण्ड बड़वार के सहायक अभियंता राकेश कुमार और अवर अभियंता वसीम अहमद सहित सिंचाई विभाग का स्टाफ दो माह से अधिक समय से दिन- रात मेहनत करके बड़वार बांध में पानी कैसे पहुंचे लगातार प्रयासरत थे लेकिन पानी की गति नहर से कम होने के चलते बड़वार बांध कैसे भरा जा सके सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि और किसान चिंतित थे लेकिन सहायक अभियंता राकेश कुमार ने अपनी कोशिश नहीं छोड़ी और फिर नहर चलने के साथ-साथ ऊपर वाले ने भी पानी बर्षा कर बड़वार बांध पूरा भरने के सिर्फ एक कदम पीछे है और यह कदम भी जुलाई 2025 के अंतिम दिन तक आगे बढ़कर बड़वार बांध पूरा भर जावेगा। 18 जुलाई शुक्रवार को बड़वार बांध का स्थलीय निरीक्षण सहायक अभियंता राकेश कुमार ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ किया वह इसके पहले सरसैड़ा से बड़वार लिंक नहर को भी देखा और आत्मविश्वास भरे लहजे से आज मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि 31 जुलाई 2025 तक बांध को पूरा भर लिया जावेगा और गरौठा,टहरौली क्षेत्र के जिन गांव और खेतों तक बड़वार नहर सिस्टम से पानी मिलता है उन्हें भरपूर पानी मिलेगा और किसानों को पानी की कोई समस्या आडे़ नहीं आएगी।

 

क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी व खाद उपलब्ध कराकर बनाया जावेगा सशक्त- जवाहरलाल राजपूत

 

गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बताया की वह क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके और खाद उपलब्ध हो सके इसके लिए नहरों से लेकर खाद व्यवस्था सही तरीके से बने और सुगमता से पानी खाद समय पर पर्याप्त मात्रा में किसानों को उपलब्ध हो सके के लिए वह लगातार सक्रिय है हमारे क्षेत्र का किसान सशक्त और मजबूत हो सके इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है और इस बार उनका उद्देश्य होगा की खाद व पानी की जहां भी शिकायत या समस्या आती है उसके लिए वह स्वयं मौके पर सूचना मिलते ही पहुंचेंगे साथ ही किसानों को व्यवस्था बनाकर कंट्रोल रूम नंबर अधिकृत कर इस प्रकार की व्यवस्था बनाई जावेगी की गरौठा क्षेत्र का किसान हर क्षेत्र में प्रदेश में मॉडल रूप में अपने कृषि उत्पाद बेहतरीन आत्मनिर्भर बन सके।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी