
गुगुरसरां (झाँसी) नगर में एक्सिस बैंक की प्रथम वर्षगाँठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गायत्री परिवार के एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट एवं गुलाब चंद जैन, अरविंद गुप्ता, प्रकाश नारायण दुवेदी, ओम नारायण मोदी, KK तिवारी, राजेंद्र बिलैया ने दीप प्रज्वलित कर लिया कार्यक्रम का संचालन अखिलेश तिवारी ने किया।
इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत बैंक मैनेजर अरुण खरें ने तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट देकर किया इस मौक़े पर अतिथि सतीश चौरसिया सहित के के तिवारी प्रकाश नारायण द्विवेदी, अरविंद गुप्ता, गुलाब जैन ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में छुन्ना लाल कोठारी, गुड्डू अग्रवाल, उप प्रबंधक राकेश वरसईयाँ, मैराजअली, अर्जुन आर्या, सौरभ पटेल, अमन सूरेठिया बैंक के स्टाफ सहित कई लोग उपस्थित थे अंत में सभी का आभार व्यक्त बैंक मैनेजर अरुण खरे किया।





