
गुरसरांय(झांसी)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय विभाग भारत सरकार तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (भारत) के तत्वाधान में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 2024 -2025 का आयोजन 24 जुलाई गुरुवार को सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झाँसी में किया गया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से 177 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 177 प्रतिभागियों में 14 बच्चों का सिलेक्शन हुआ है। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय,झांसी की कक्षा 10 की छात्रा अंजली ने प्रतिभाग किया और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। अंजली ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय की प्रधानाचार्या मंजूलता स्वर्णकार ने बताया कि विज्ञान की प्रवक्ता मनीषा कुमारी के नेतृत्व में उक्त छात्रा ने बैटरी रोबोट का निर्माण किया और उसका प्रदर्शन किया इस रोबोट का उपयोग सफाई व्यवस्था के लिए किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मृदुल चौधरी,विपुल शिवसागर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी,रती वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी,अजय अनुरागी इंस्पायर अवार्ड जिला नोडल प्रभारी,निर्भय सिंह जिला समन्वयक झांसी एवं निधि चौहान प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी आदि उपस्थित रहे।





