October 28, 2026 12:23 pm

बुंदेली आइडल में अमिता शर्मा व शिवानी यादव ने बनाया दबदबा मैहर घराने की संगीत में आज भी देश में पहचान है बरकरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी)। नगर के मैहर घराने की गुरुकुल पीठ माँ शारदा संगीत विद्यालय की दो छात्राओं ने बुंदेली आइडल के द्वितीय चक्र में प्रवेश कर सुन्दर प्रस्तुति देकर नगर एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।भोपाल में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बुंदेली आइडल में बुंदेली परंपरा की सैकड़ों प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुति देतीं है।जिसके तीन राउंड में ऑडिशन होते है।प्रथम राउंड को पार कर विद्यालय की छात्राएं अमिता शर्मा पुत्री अरविंद शर्मा ग्राम चौकरी एवं शिवानी यादव पुत्री राम राजा यादव ग्राम बंकापहाड़ी ने द्वितीय चक्र में शानदार प्रवेश किया।मध्यप्रदेश के एक चैनल द्वारा आयोजित बुंदेली आइडल का फाइनल राउंड भोपाल में आयोजित होगा,जिसमें बुंदेलखंड से सैकड़ों प्रतिभाएं अपने स्वर का जादू बिखेरेंगी।विद्यालय के संरक्षक देवेश पालीवाल, संस्थापक संगीतगुरु पं परशुराम पाठक एवं सितार वादक पं सरजू शरण पाठक, नाल वादक देवेंद्र घोष, प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, अखिलेश पिपरैया, जगमोहन समेले, संरक्षक सतीश चौरसिया, समाजसेवी राम नारायण पस्तोर आदि ने छात्राओं के इस प्रयास की सफलता को बधाई दी है।

मैहर घराने का विश्व में है गौरवपूर्ण स्थान-हरगोविंद कुशवाहा

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष और राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा ने कहा की संगीत के क्षेत्र में विभिन्न,विधाओं मैहर घराने का देश में ही नहीं विश्व में गौरवपूर्ण स्थान है और इसी घराने से पंडित परशुराम पाठक द्वारा कई दशकों से संचालित गुरु गुरूकुल पीठ मां शारदा संगीत विद्यालय गुरसरांय में संचालित नि:शुल्क किया जा रहा है जिसके छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न मंचों से लेकर दूरदर्शन, आकाशवाणी और देश में संगीत के विभिन्न क्षेत्र में अपना यादगार इतिहास बरकरार रखने का गौरव प्राप्त किया है मेरा प्रयास होगा प्रदेश व देश में संगीत के क्षेत्र में ऐसे बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा सके और उनको आगे बढ़ाने के लिए उचित प्लेटफॉर्म देकर आगे बढ़ाया जा सके।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है