



गुरसरांय(झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार तत्वाधान में एवं श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन पुष्पेंद्र पटेल ने किया। श्रद्धांजली शोकसभा में गुजरात अहमदाबाद में एयरप्लेन क्रेश होने के कारण 242 आत्माओं का स्थूल शरीर छोड़कर सूक्ष्म ईश्वरीय सत्ता में विलीन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। बैठक में दुर्घटना में सभी मृत आत्माओं की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मौन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से कामना की। श्रद्धांजलि सभा में पं.रामनारायण पस्तोर, साहब सिंह यादव, आत्माराम फौजी, अशोक मिश्रा, देवेंद्र पटेल, अवधेश सिंह फौजी, चंद्रभान साहू, रमेशचंद्र सोनी, रज्जू बिलैया, शकरलाल नामदेव, किशोरी विश्वकर्मा, रामकुमार कुशवाहा, ब्रजेश सिंह,प्रमोद वर्मा, परमानंद कुशवाहा, संतोष सिंह महते, रामदीन पटेल, अखिलेश तिवारी, ब्रजेश गुप्ता, अभिलाष सिंह, अब्बू दाऊ आदि उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिशचन्द्र नायक, तहसील संयोजक आयुष त्रिपाठी, नीतेश अग्रवाल, कार्तिक पाठक, अंशुमान उपाध्याय, विकास अग्रवाल, हरनारायण सिंह घोष ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि खैर इण्टर कॉलेज गुरसरांय के अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राचार्य धनप्रकाश तिवारी, मनीष नेवालकर, जितेंद्र पटेल, कमलापत उपाध्याय, कौशल गुप्ता, वसीर खान, बृजेश पाठक सेमरा वाले, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षक श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे।