
गुरसरांय (झांसी) आज दिनांक 21 1 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अनुपालन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थाना अध्यक्ष गुरसराय महेंद्र सिंह भदोरिया ने अपने उद्बोधन में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित संगोष्ठी में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ट्रैफिक लाइट, संकेतों और सड़क चिह्नों का पालन करें, और गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाएं। शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं।आगे वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने पर प्रतिक्रिया का समय मिल सके

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आराधना यादव एवं डॉ. धीरज दीक्षित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त प्रवक्तागण, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी





